बनेड़ा से नारायण गाडरी बने कॉग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

- बनेड़ा।
राजस्थान प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर तथा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे नरेंद्र रेगर की अनुशंसा पर नारायण लाल गाडरी को बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर उनके घर खेड़लिया पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है नारायण लाल गाडरी की नियुक्ति पर बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता से विधानसभा के दोनों ब्लॉक से कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कुमावत एवं गाडरी लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गाडरी ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी को मजबूत बनाने में वो जान तक लगा देगे , साथ ही उन्होंने कहा कि बनेड़ा ब्लॉक के जितने भी कार्य करता है सभी को एकजुट करके पार्टी को मजबूत करेगे।