News

बाली जैन संघ में नया अध्यक्ष चुना गया

  • बाली (पाली)

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

शाह बाबूलालजी मंडलेशा बने अध्यक्ष, 12 वार्डों से 12 ट्रस्टी निर्विरोध चुने गए


बाली की ऐतिहासिक धन्यधरा में श्री मनमोहन पार्श्वनाथ दादा की छत्रछाया में रविवार को बाली जैन संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शाह बाबूलालजी मंडलेशा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

साथ ही संघ के 12 वार्डों से 12 ट्रस्टी निर्विरोध चुने गए, जो कि बाली जैसे बड़े नगर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। गोडवाड़ के इस प्रमुख नगर में करीब 1800–2000 जैन परिवार रहते हैं। इतनी बड़ी संख्या और मतभेदों की संभावना के बावजूद सभी का निर्विरोध चुना जाना आपसी एकता और समझदारी का परिचायक है।

WhatsApp Image 2025 09 01 at 18.22.49 1WhatsApp Image 2025 09 01 at 18.22.49 2

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाह बाबूलालजी मंडलेशा को समाज में उनके व्यवहार, सरलता और सेवा भाव के लिए जाना जाता है। उनके अध्यक्ष बनने से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में संघ के सभी गणमान्य सदस्य और नव-निर्वाचित ट्रस्टी उपस्थित रहे। समाजजनों ने मंडलेशा सहित पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रभु से प्रार्थना की कि नया संघ समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button