Sports
बासना गाँव के युवा गायक रणवीर ने लहराया परचम, गाँव का नाम किया रोशन

पत्रकार - गोपाल सिंह खोखरा
बासना गाँव के युवा गायक रणवीर ने लहराया परचम, अपने गांव बासना का नाम रोशन किया।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव पाली ( रतनचंद लोढ़ा रा. उ. मा. विद्यालय ) में आयोजित लोक गायन ओर एकल गायन प्रतियोगिता में सोजत ब्लॉक के युवाओं ने लहराया परचम, युवा महोत्सव में बासना (सोजत) से रणवीर राठौड़ के ग्रुप ( शिवलाल, महेश चौहान, पारस, राहुल आर्य, देवेंद्र, हर्षित डग्गा) ने जिला स्तरीय लोक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा एकल गायन में भी रणवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ब्लॉक स्तर पर बासना (सोजत) विद्यालय की छात्राओं (कोमल कंवर, हीना, मोनिका, पिंटू कंवर, ज्योति सीरवी) ने भी लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार के साथ सभी ग्रामवासियों में खुशी की लहर चल पड़ी है।












