भगवान का नाम ही भव सागर से पार उतारता है – कृष्ण मुरारी महाराज

- रानी।
रानी स्टेशन के प्रताप बाजार मे स्थित गणपति आश्रम मे कृष्ण मुरारी महाराज जी ने श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा मे नन्दोत्सव भगवान शिवजी का आना श्री कृष्ण की बाल लीला पूतना उद्धार कालिया मर्दन माखन चोरी गोवर्धन पूजा आदि प्रसंगो का मधुर वाणी से वर्णन किया भक्तों को भक्ति में भाव विभोर कर दिया भागवत कथा मे आज भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम का नामकरण संस्कार हुआ गिरिराज धरण की कथा के साथ छप्पन भोग की भव्य झांकी का दर्शन कर ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित कर मधुर भजनों से मनुहार की गई महिलाओं ने जमकर नृत्य कर आनंद लिया भक्तो को छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया गया व्यास जी ने बताया कि जीवन मे अभिमान नही करना चाहिए

इंद्र के गर्व को भगवान ने नष्ट किया साथ ही कालिया नाग का मर्दन किया जीवन मे पद मिले रूप मिले, युवा अवस्था हो ओर सम्पति मिल जाये तो लोगो को अभिमान हो जाता है और यही पतन का कारण बनता हैं जीवन मे कुछ भी स्थाई नही है केवल भगवान का नाम ही भव सागर से पार उतारता है जीवन मे अगर विश्वास मजबूत हो तो भक्त कही भी भगवान को प्रकट कर सकता है विश्वास को हमेशा मजबूत रखे जिस भगवान और नाम मे आपकी निष्ठा हो उसे छोड़े नही जीवन सफल होगा कृष्ण मुरारी प्रेम परिवार के राजेश अरोड़ा ने बताया कि कल षष्टम दिवस दिनांक 15 सितम्बर को रासलीला महारास लीला कृष्ण का मथुरा गमन कंस वध उद्धव चरित्र एवं अंत मे श्रोतागण रुक्मणि विवाह क़े प्रसंग एवं सुन्दर झांकी का आनंद लेंगे











