News

भाजपा नेता बाबा गोपाल पाण्डेय के चाचा अर्जुन पाण्डेय का हृदयाघात से निधन, गांव में शोक की लहर

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)
WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 2 अप्रैल (दीपक पाण्डेय)। टुण्डी भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी बाबा गोपाल पाण्डेय के चाचा अर्जुन पाण्डेय (75) का मंगलवार की रात अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। यह दुखद घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक बिगड़ी तबीयत, नहीं बचाई जा सकी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन पाण्डेय टुण्डी प्रखंड के ठेठाटांड गांव के निवासी थे और संत शिरोमणि बाबा दूधनाथ के सच्चे सेवक माने जाते थे। कुछ माह पूर्व वे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे और अपने सामान्य जीवन में व्यस्त थे। लेकिन मंगलवार रात अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ और परिजन कुछ कर पाते उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव में शोक, अंतिम संस्कार आज

उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। अर्जुन पाण्डेय अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और चार पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी सहज, शांत और मृदुभाषी स्वभाव की चर्चा आज भी गांव में होती है। भाजपा नेता बाबा गोपाल पाण्डेय और उनके भाई त्रिलोचन पाण्डेय को इस क्षति से गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने अर्जुन पाण्डेय के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

अंतिम संस्कार आज (बुधवार) बराकर नदी तट पर किया जाएगा, जहां उनके बड़े पुत्र लखन पाण्डेय मुखाग्नि देंगे।

शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे लोग

अर्जुन पाण्डेय के निधन की खबर फैलते ही दूर-दराज से लोग उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच रहे हैं। भाजपा और स्थानीय समुदाय के कई प्रमुख लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिनमें काली प्रसाद पाण्डेय, त्रिलोचन पाण्डेय, राजनारायण पाण्डेय, पवन पाण्डेय, अधीर पाण्डेय, बाबा शंकर पाण्डेय, सुमंत पाण्डेय और पूर्व मुखिया माया देवी शामिल हैं।

उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और सभी ने उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
09:35