Short News

भारतीय मजदूर संघ की तहसील बैठक सम्पन्न

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

नोहर मंगलवार को स्थानीय पचीसिया संस्कृत पाठशाला में भारतीय मजदूर संघ की तहसील बैठक भगवान विश्वकर्मा एवम भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मनीराम सुथार ने की। बैठक में हनुमानगढ़ से जलदाय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्राज घोटिया ने संगठन की रीति नीति स्थापना का उद्देश्य एवम विचारधारा के बारे में विस्तार से सभी को बताया।

जिला संयोजक संदीप सिरावता ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा हेतु हमारा संगठन हमेशा तत्पर रहता है इसके लिए समय समय पर हर स्तर पर संगठन की बैठक होती रहती है।

सह जिला संयोजक प्रेम जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया।

WhatsApp Image 2024 12 10 at 5.36.30 PM 3

बैठक में भारतमाता आश्रम के महन्त रामनाथ अवधूत का सानिध्य एवम आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में सरदार अंग्रेज सिंह संभाग संगठन मंत्री ,सुरेश दायमा जिला सह संयोजक ,कुलदीप शर्मा मीडिया प्रभारी विनोद सुथोड , मुकेश सैनी नगर संयोजक , भागीरथी देवी राव , संतोष देवी पंडा ,बाबू लाल पारीक, भीमसेन कावलिया, राजकुमार पूनिया,विजेंद्र मीणा, बलवंत भद्रेचा, मालचंद खाती,भीमसेन शर्मा कृष्ण गोठड़ीवाल,विकास सैनी, गौरव भाटी एवम बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button