भीलवाड़ा न्यूज

भारतीय सिन्धु सभा ने किया गुरु पूजन, संतों से लिया आशीर्वाद

  • भीलवाड़ा

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

भारतीय सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव पर सन्तों का सामुहिक रूप से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिला प्रवक्ता पंकज आडवाणी ने बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के झूलेलाल मन्दिरों मे प्रात: दर्शन करने के पश्चात सामुहिक रूप से प्रात: 10 बजे गोविंद धाम सिन्धु नगर पंहचे, स्वामी गणेश दास का पूजन कर आशीर्वाद लेने के पश्चात हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात दादा साहब मन्दिर एवं पारी माता के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20250710 WA0041

इस अवसर पर वीरुमल पुरूसानी, लालचंद नथरानी परमानंद सोनी, किशोर कृपलानी, नरेंद्र रामचन्दानी ओमप्रकाश गुलाबानी, लक्ष्मण लालवानी, कैलाश कृपलानी धीरज पेशवानी सूरज नथरानी, गंगाराम पेशवानी, दीपक खुबवानी, बलराम किशनानी, कमल वैशनानी आदि उपस्थित थे.

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button