Breaking News
भारत ने रचा इतिहास
भारत ने रचा इतिहास


: इसरो के चंद्रयान मिशन को मिली सफलता,देशभर में जश्न का माहौल
गोडवाड़ की आवाज
Special Report :Yuvraj Gour
Video Player
00:00
00:00
चंद्रयान 3 की भारत द्वारा सफल लैंडिंग होकर इतिहास रच दिया गया चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। उसने 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तब उसकी चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी।
आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
इसी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।
जय हिन्दजय भारत