Education & Career

मंडियां स्कूल के विधार्थियों को दी गई विधिक जागरूकता की जानकारी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
@ घेवरचन्द आर्य पाली 
पाली बुधवार 16 अक्टूबर। 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के आदेशानुसार मंगलवार को राजकीय उ प्रा विद्यालय मंडियां पाली में सी बी ई ओ की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024 10 16 at 20.02.31

जिसमें पी एल वी मांगीलाल तंवर द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण का परिचय बताते हुए बालिका शिक्षा, दिव्यांग पेंशन, पालनहार योजना के पात्र विद्यार्थी, पिड़ित प्रतिकर योजना तथा लोक अदालत आदि की विधिक जानकारी प्रदान की गई।

इसी क्रम में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष ) अधिनियम, 2013 तथा नालसा माॅड्यूल फाॅर सीनियर सिटीजन, निःशुल्क विधिक सहायता तथा 15100 टोलफ्री नम्बर के साथ अन्य हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी गई। सी बी ई ओ दिलीप कर्मचंदानी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में प्रधानाचार्या शशिकला व्यास, प्रभु सिंह, उदाराम पटेल, सुमन बाला एवं आंगन वाड़ी कार्यकर्ता देवी, सहायिका शलिना तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button