Short News

मंत्री ओटाराम देवासी की माँ का निधन : गाँव मुंडारा में हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जताया शोक

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

बाली – राजस्थान सरकार में मंत्री और सिरोही विधायक ओटाराम देवासी माँ दौलीबाई ( 90 ) का बुधवार शाम को मुंडारा स्थित पुश्तैनी घर पर निधन हो गया। मंत्री देवासी की माँ स्व. दौलीबाई के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित चार पुत्र एक पुत्री हैं।

मंत्री ओटाराम देवासी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उप मुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, पाली सांसद पी. पी. चौधरी, जालोर – सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, मंत्री किरोडीलाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, अविनाश गेहलोत, जोगाराम कुमावत, सिरोही पूर्व विधायक संयम लोढा, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों ने दुख जताया।  स्व. दौलीबाई का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे मुंडारा स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शुभचिंतक, स्थानीय ग्रामीणों सहित सैकड़ो लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर मृतक के प्रति अपनी श्रदा व्यक्त की है.

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button