Short News
मछुवारों को वेदव्यास आवास आवंटन को लेकर विधानसभा सत्र में उठा मामला

- टुंडी
धनबाद का आवंटन में लगातार कमी को देखते हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आज बुधवार को आसन के माध्यम से सरकार का ध्यान मछुआरों को मिलने वाला वेदव्यास आवास की और कराया है ताकि किए गए कटौती को फिर से लागू हो सकें और मछुआरों अपने बाल बच्चों के साथ सुरक्षित अपने आवास में रहन सहन कर सकें। इस लिए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आवश्यकता अनुरूप मछुआरों को फिर से वेदव्यास आवास आवंटन की मांग विधानसभा सत्र के दौरान रखा।साथ ही अपने पिता की मौत होने पर भी अनुकंपा के द्वारा मिलने वाला नियोजन संदीप कुमार पाण्डेय पिता स्व प्रदीप कुमार पाण्डेय का भी मामला विधानसभा के शून्यकाल के माध्यम से रखा और सरकार ने अविलंब अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने का मांग किया।










