महंगाई के इस दौर में मील का पत्थर साबित होगा यह प्रतिष्ठान – मोहम्मद जाहिद हुसैन

- टुण्डी
सुंदरपहाडीं मुख्य मार्ग पर आस्था ई बाईक शौरूम का पूर्व मंत्री के अनुज द्वारा शुभ उद्घाटन के दौरान उमड़ी भीड़।
गिरिडीह गोविन्दपुर मुख्य मार्ग के सुन्दरपहाडी़ मोड़ में स्थित आस्था ई बाईक ऑटोमोबाइल शौरूम का पूर्व मंत्री डॉ सबा अहमद के अनुज अमीरूदीन उर्फ डॉन साहब तथा सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काट कर विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान अमीरूदीन उर्फ डॉन साहब ने कहा कि आस्था ई बाईक शौरूम अल्लाह से दुआ है कि बरकत करे एवं लोगों के बीच आस्था रखने में कामयाब होकर उभरे।

वहीं सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन ने कहा कि महंगाई के इस कठीन युग में आस्था ई बाईक शौरूम मील का पत्थर साबित होगा साथ ही निम्न लोग भी बाईक का लुत्फ उठा सकेंगे। डायरेक्टर मोहम्मद हासिम ने कहा कि आस्था ई बाईक शौरूम लोगों के बीच हमेशा आस्था रखने का काम करेगा। मौके पर मुक्ती अब्दुल हय,सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन, पूर्व मुखिया अब्दुल रशीद अंसारी, झामुमो नेता ऐनुल अंसारी, मोहम्मद अबुल हुसैन अंसारी, अफ़रोज़ अंसारी, मोहम्मद हफीज अंसारी डायरेक्टर मोहम्मद हासिम अंसारी, मोहम्मद ज़हीर अंसारी,बंटी अंसारी समेत बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित थे।















