महाकुंभ प्रयागराज से लौटे शिक्षकों का शिक्षक संघ राधाकृष्णन् ने किया आत्मीय स्वागत

सादड़ी। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की सफल तीर्थयात्रा कर लौटे शिक्षकों का राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाडा मुंडारा एवं गजेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएमबी स्कूल, सादड़ी के प्रधानाचार्य छगनलाल भाटी और लेब असिस्टेंट निखिल राईका को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीएमबी स्कूल स्टाफ ने वरिष्ठ शिक्षक, कर्मचारी नेता एवं उद्घोषक प्रकाश मेवाडा मुंडारा का भी सम्मान किया। स्वागत समारोह में मीठालाल बोराणा, जगदीश चंदेल, नरेंद्र राठौड़, मोहनलाल जाट, वीरेंद्र सिंह भाटी, कूपाराम बावरी, चुन्नीलाल लोंगेशा, जगदीश कुमार और सुरेंद्र जैन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
शिक्षक संघ ने तीर्थयात्रियों को सफल यात्रा की मंगल शुभकामनाएं प्रेषित कीं, वहीं तीर्थयात्रियों ने शिक्षक संघ राधाकृष्णन् का आभार व्यक्त किया।











