महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल के कुशल वक्ता पर्यावरण प्रेमी शिक्षक का सेवानिवृति कार्यक्रम का आयोजन

- रानी/नाडोल।
रानी नाडोल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल के बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी शिक्षक व कुशल प्रवक्ता पर्यावरण प्रेमी भरत शर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह राष्ट्रीय कवि व फिल्म निर्देशक युगराज जैन थाना प्रभारी जाकिर अली प्रधानाचार्य दलपत सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया समारोह में वक्ताओं ने भरत शर्मा के शिक्षा पर्यावरण अनुसंधान सामाजिक व सांस्कृतिक में किये गये कार्यो को अमूल्य बताया विधालय परिवार की ओर शर्मा को अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया विधालय में निर्मित रुद्राक्ष सज्जन वाटिका का कलावती भरत शर्मा मोनिका अभिषेक व भुमिका शर्मा ने फीता काटकर विधालय को समर्पित किया।

शर्मा ने अपने पिता की स्मृति में स्वयं रूद्राक्ष सज्जन वाटिका में भारतीय सनातन संस्कृति में पूजनीय पेड़ो व वाटिका में फूलों की विभिन्न प्रजातियां के वृक्ष रोपित किए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गजेन्द्र टेलर खिमेल छगन लाल भाटी सादडी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चम्पा लाल गहलोत नटवरलाल गोयल अश्व विशेषज्ञ अजीत सिंह जोधा मंछालाल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ग्रीन वीनस विधालय के विनोद टैलर ने भी साफा व स्मृति चिन्ह भेंट किये प्रधानाचार्य दलपत सिंह राजपुरोहित ने शर्मा के विधालय में पर्यावरण संरक्षण व शिक्षण कार्यो में किए गए नवाचार को अनुकरणीय बताते हुए शर्मा की ओजस्वी वाणी अनुशासन कर्तव्य परायण व समर्पण की भावना को प्रेरणा स्रोत बताया पुलिस चोकी नाडोल के प्रभारी जाकिरअली एएसआई चन्द्र वीर सिंह सहित स्टाफ ने शर्मा का अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये प्रारंभ में ढोल बाजे के साथ स्वागत किया संचालन राजेन्द्र वैष्णव व कन्हैयालाल सीरवी ने किया विधालय परिवार सदस्यों ने शर्मा को बिजोवा तक विदाई दी गई











