News

कंवलियास को मिली नई पहचान, अब बना “त्रिदेव शिव नगरी”

दिन-प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबे भक्त

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

कंवलियास (पाली)। कंवलियास स्थित प्राकट्य त्रिदेव शिव स्थल पर आज सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर सोमवार हजारों की संख्या में भक्त दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। आस्था इतनी गहरी है कि भीषण गर्मी और उमस के बावजूद महिलाएं और युवा 40 से 50 किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के चलते कंवलियास अब “शिव नगरी” के नाम से प्रसिद्ध हो गया है।

मंदिर परिसर में निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इससे भक्तों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा। हजारों लोग पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं और प्रतिदिन यही स्थिति बनी रहती है। विभिन्न गांवों के ग्रामवासी, मंदिर समिति के सदस्य, युवा कार्यकर्ता और दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बालिकाएं पूरे दिन मंदिर में दर्शन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और सेवा में जुटी रहती हैं।

WhatsApp Image 2025 08 11 at 17.52.22 WhatsApp Image 2025 08 11 at 17.52.23 1

ग्रामवासियों की ओर से जगह-जगह जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। रात में भजन संध्या का आयोजन भक्तों के उत्साह को और बढ़ा रहा है।

Related Articles

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2024 को खुदाई के दौरान यहां शिव प्रतिमा का प्राकट्य हुआ था। तभी से यह स्थान भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है और अब यह शिव उपासना का प्रमुख स्थल माना जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button