Religious

महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा एवं मंडल चुनाव 27 जुलाई को ठाणे में आयोजित होगा

  • मुंबई

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली वार्षिक साधारण सभा एवं मंडल चुनाव इस वर्ष दिनांक 27 जुलाई 2025, रविवार को ठाणे वेस्ट स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन बैंक्वेट, रांका चैंबर्स में आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मुकेश भंडारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभा में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन एवं सदस्य बंधु भाग लेंगे।

सभा के आयोजन हेतु मंडल द्वारा विशेष बस व्यवस्था भी की गई है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों से समाजजनों को समय पर स्थल पर पहुंचाया जा सके। बसें सुबह 7:00 बजे रवाना होंगी।

IMG 20250717 WA0022

बस व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

चीरा बाजार से: उत्तम पुनमिया (7021628832) के संयोजन में 50 सदस्यों की बस दादर होते हुए ठाणे पहुंचेगी।

भायखला से: श्रीपाल राठौड़ (8898217387)

अंधेरी और बोरीवली से: कमलेश धोका (9324769266)

भायंदर से: विक्रम राठौड़ (9819023862) एवं चंद्रेश मेहता (9844101177) के संयोजन में 50 सदस्य सम्मिलित होंगे।

ठाणे क्षेत्र से कोई बस सुविधा नहीं रहेगी। ठाणे के समाजजन सीधे स्थल पर पहुंचेंगे। संपर्क हेतु प्रकाश मेहता (9819970739) एवं राजेश मेहता (9324769266) से संपर्क किया जा सकता है।

इस वर्ष की सभा वरजू बाई रूपचन्द रांका परिवार के संपूर्ण सहयोग से संपन्न होगी। प्रमुख लाभार्थी के रूप में ललिता जयंतीलाल रांका, मोनालिसा भावेश रांका, अयांश भावेश रांका एवं हृदान भावेश रांका का उल्लेखनीय योगदान रहेगा।

मंडल सचिव विक्रम राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन मंडल की नीतियों, योजनाओं एवं भविष्य की दिशा को तय करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही इस अवसर पर नए मंडल कार्यकारिणी का निर्वाचन भी संपन्न होगा।

उन्होंने बाली जैन संघ के प्रत्येक सदस्य से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण सभा में उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि “बाली संघ का हर सदस्य मंडल का कार्यकर्ता है, अतः सभी की सहभागिता से ही यह कार्यक्रम सफल हो सकेगा।”

सभा को लेकर समाजजनों में उत्साह देखा जा रहा है एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु मंडल पदाधिकारी सक्रियता से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button