News

महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर विशेष पूजा, श्री एकलिंगनाथ जी मंदिर कैलाशपुरी

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर विशेष पूजा

श्री एकलिंगनाथ जी मंदिर, कैलाशपुरी

उदयपुर। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी, दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को कैलाशपुरी स्थित
श्री एकलिंगनाथ जी मंदिर में महाशिवरात्रि का महोत्सव रात्रि 10 बजे से विधिवत प्रारंभ होगा।
15 फरवरी को त्रिकाल पूजा सामान्य दिनों की तरह संपन्न होगी।

विशेष पूजा रात्रि 10:00 बजे से आरंभ होकर चारों प्रहर तक निरंतर चलेगी और 16 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 से 12:00 बजे के बीच पूर्ण होगी।
प्रत्येक प्रहर में विशेष श्रृंगार और पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

पंचामृत एवं रुद्राभिषेक

चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में 13 रुद्री पाठ होंगे। प्रत्येक प्रहर में सवा नौ किलो दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत तैयार कर भगवान श्री एकलिंगनाथ का अभिषेक किया जाएगा।
इस प्रकार एक प्रहर में लगभग 46 किलो पंचामृत सामग्री अर्पित होगी तथा कुल 52 रुद्राभिषेक संपन्न होंगे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पैलेस बैंड चारों प्रहर सेवा में रहेगा।

 

दर्शन व्यवस्था

रविवार 15 फरवरी 2026 रात्रि 10:00 बजे से सोमवार 16 फरवरी 2026 अपराह्न तक दर्शन निरंतर खुले रहेंगे।
श्रद्धालु 16 फरवरी को सुबह 11:30 बजे तक महाशिवरात्रि के विशेष दर्शन कर सकेंगे।
इसके बाद नियमित त्रिकाल पूजा प्रारंभ होगी तथा सामान्य दर्शन सोमवार रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

विशेष अपील

ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे 15 फरवरी की सुबह के बजाय 15 फरवरी रात्रि 10:00 बजे से 16 फरवरी दोपहर तक महाशिवरात्रि के दर्शनों का लाभ लें।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button