News

माता पिता से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं श्रीकृष्ण मुरारी जी महाराज

  • रानी।

  • IMG 20250805 WA0014


रानी श्रीकृष्ण मुरारी प्रेम परिवार जोधपुर क़े बैनर तले श्रीमद् भागवत कथा रानी स्टेशन क़े प्रताप बाजार मे स्थित गणेश आश्रम मे 11 से 17 सितम्बर, 2025 तक जारी कथा क़े सप्तम दिवस मे व्यासपीठ प्रवक्ता कृष्ण मुरारी महाराज जी ने आज पितृ पक्ष मे पितृ स्तुति कृष्ण के 16107 विवाह नारद का शंका समाधान सुदामा चरित्र नंद बाबा यशोदा से मिलन राधा कृष्ण मिलन 24 गुरु की कथा सुकदेव जी की विदाई के साथ परीक्षित मोक्ष कथा का वर्णन करते हुए बताया कि माता पिता से बढ़कर जीवन मे कुछ नही है जिसने माता पिता को खुश रखा वो भगवान को भी प्यारा है माता पिता संसार के साक्षात भगवान है चार धाम की यात्रा कुम्भ स्नान का फल माता पिता की सेवा से ही मिल जाता है गुरु की महत्वता को बताते हुए कहा कि जीवन की सबसे पहली गुरु भी मा ही होती है

WhatsApp Image 2025 09 17 at 17.40.33 2 WhatsApp Image 2025 09 17 at 17.40.32 1

माँ से बढ़कर कोई गुरु नही होता पुण्डरीक ने माता पिता की सेवा की तो भगवान को उसके घर आना पड़ा वो लोग बड़े भाग्यशाली होते है जिनको माता पिता की सेवा करने का अवसर मिलता है सजल नेत्रों से गुरुदेव ने कहा कि भारत का दुर्भाग्य है कि आज लोग अपने माता पिता को अनाथालय ओर वृद्धा आश्रम में छोड़कर आते हैं ऐसा करने वाले अपनी बारी का भी इंतजार करें माता पिता जीवित है तो सेवा कर लो बाद में किया गया कार्य उनको मिले न मिले कोई जरूरी नही है जिनके माता पिता है उनसे निवेदन है वे माता पिता की सेवा करके अपना जीवन धन्य बनाने की पूरी कोशिश करे कृष्ण मुरारी प्रेम परिवार के अशोक अरोड़ा ने बताया कि गुरुदेव ने सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया सारे पंडाल सरोज प्रिया जी क़े भजन थारी चाकरी में चूक कोनी राखु में हाजरी लगाकर भागवत जी की पोथी को मंदिर तक पहुंचाया दिनांक 18 से 20 सितम्बर 2025 तक सरोज प्रियाजी की मधुर वाणी से नानी बाई रो मायरो का आयोजन आप सभी क़े तन मन व धन क़े सहयोग से गणेश आश्रम मे आयोजित होगा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button