मिट्टी का तेल अर्थात केरोसिन आयल की हुई पुनर्वापसी पेट्रोल पंप के माध्यम से होगी बिक्री

उपेन्द्र श्रीवास्तव
खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध की वजह से लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।
युद्ध के कारण भारत सहित पूरी दुनिया चिंतित है। इस बीच भारत सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने केरोसिन यानी मिट्टी के तेल की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है।
जरूरत के हिसाब से होगी केरोसिन की सप्लाई
इसका उद्देश्य यह है कि जिन इलाकों में गैस या बिजली की कमी है, वहां लोगों को खाना बनाने और रोशनी के लिए तुरंत केरोसिन मिल सके। सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े कुछ नियमों को अस्थायी तौर पर आसान किया गया है। इससे 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जरूरत के हिसाब से केरोसिन की सप्लाई की जा सकेगी।
कई जगह ईंधन की कमी की आशंका बनी
दरअसल, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान युद्ध के कारण दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई जगह ईंधन की कमी की आशंका बनी हुई है। बता दें कि सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े कुछ नियमों को अस्थायी तौर पर आसान किया गया है। इससे 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जरूरत के हिसाब से केरोसिन की सप्लाई की जा सकेगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान युद्ध के कारण दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई जगह ईंधन की कमी की आशंका बनी हुई है।
पेट्रोल पंपों केरोसिन की होगी बिक्री
60 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों के माध्यम से केरोसिन की बिक्री की अनुमति दी गई है। नियमों में ढील का लाभ 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिलेगा। एलपीजी की कमी से जूझ रहे घरों को खाना पकाने और रोशनी के लिए केरोसिन की आपूर्ति सुनिश्चित करना। सरकार ने पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों को आसान बनाया है। बिजली और कोयला कंपनियों को चीन से उपकरण आयात करने की भी सीमित अनुमति दी गई है।











