मोदी सरकार का जीएसटी बदलाव का फैसला ऐतिहासिक, आमजन को मिलेगी राहत – मेवाड़ा

- भीलवाड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और शीर्ष नेतृत्व के जीएसटी पर किए गए ऐतिहासिक बदलावों का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित जीएसटी सुधार आज साकार हुए हैं। यह फैसला मध्यमवर्गीय देशवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह अभूतपूर्व निर्णय न केवल कर व्यवस्था को और सरल व पारदर्शी बनाएगा, बल्कि आमजन, किसानों, एमएसएमई उद्योगों, मध्यम वर्गीय परिवारों, महिलाओं और युवाओं को भी बड़ी राहत प्रदान करेगा। इससे आम नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनेगी और कारोबार करना आसान होगा। खासकर छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा निवेश और व्यापार को नई दिशा प्राप्त होगी।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने संपूर्ण भाजपा जिला संगठन की ओर से पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता से ही भारत नई आर्थिक गति और आत्मनिर्भरता की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार की नीतियां 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना की दिशा में सशक्त कदम साबित होगी।













