मोहम्मदी तहसील में पीडब्ल्यूडी की सड़कों में भ्रष्टाचार चरम पर, मानकों की अनदेखी कर कराए जा रहे निर्माण कार्य, सरकार के मनसूबों को पलीता लगा रहे जिम्मेदार अधिकारी

लखीमपुर खीरी।
मोहम्मदी खीरी। जनपद खीरी के ब्लाक क्षेत्र मोहम्मदी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई बढ़वारी मांग से खेमसराय जाने वाली रोड मात्र दो महीने के अंदर ही उखड़ने लगी है,
ग्रामीण आंचल में बनी इस भारी भरकम रोड में मानकों की धज्जियां इस प्रकार उड़ाई गई हैं कि रोड पर पड़ी गिट्टी और मौरंग को हाथ से समेटा जा सकता है, ग्रामीण क्षेत्र की लोकल रोड होने के नाते “इधर कोई अधिकारी आएगा नहीं”
यह सोचकर जिम्मेदारों ने मामला निपटा दिया। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा यह है कि जेई साहब को सूचना देने के बाद 13 दिन बीत गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई बल्कि रोड पर सफेद मौरंग डालकर तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया गया, इतना ही नहीं रोड पर पूर्व से बनी पुलिया (जो टूट कर भूमिगत हो गई है, जिसकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है) का भी निर्माण नहीं कराया गया। एई और जेई द्वारा ग्रामीण आंचल की गैर जिम्मेदाराना तरीके से पास की गई,













