NewsLocal News

योग साधक सोलंकी के 76वें जन्मदिवस पर प्रबुद्धजनों ने किया नागरिक अभिनंदन

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • सादड़ी 14नवंबर।

योग साधक मोहनलाल सोलंकी का 76वें जन्मदिवस पर स्थानीय प्रबुद्धजनों ने नागरिक अभिनंदन किया तथा स्वस्थ समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी।


भारत माता के पूजन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कल्पेश सोलंकी, अरुणा, ललित खत्री के नेतृत्व में सोलंकी परिवार द्वारा अतिथियों सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी मोहनलाल सोनी, शिक्षक नेता जयंती लाल सुराणा का स्वागत किया, खुशवंत त्रिवेदी ने विचार व्यक्त किए तथा सोलंकी की सेवाओं को अभिनंदनीय व अनुकरणीय बनाया।

IMG 20241114 WA0201

समारोह की अध्यक्षता नंद किशोर बोहरा ने की। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने नागरिक अभिनंदन पत्र पढ़ा तथा पूर्व राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल के नेतृत्व में नगर के प्रबुद्ध जनों ने सोलंकी को नागरिक अभिनंदन पत्र भेंट किया।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

मोहन लाल सोलंकी ने सभी प्रबुद्ध जनों का नागरिक अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ राष्ट्र तथा समाज सेवा में सदैव कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सेवा भारती के कोषाध्यक्ष अरविंद परमार को सेवा निधि का चैक दिया। मंच संचालन विजय सिंह माली ने किया।

IMG 20241114 WA0301

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप सोनी, एडवोकेट संजय बोहरा, एडवोकेट विनोद मेघवाल, पेंशनर समाज के अध्यक्ष जीवराज लोहार, दिलीप परमार, प्रमोद जैन, जसराज गेहलोत, एडवोकेट बाबूलाल माली, पार्षद मांगीलाल गेहलोत, दिनेश लूणिया समेत नगर के प्रबुद्ध जन डा भरत चौहान, योगेश सक्सेना, हीरालाल माली समेत सोलंकी के कई मित्र गण व रिश्तेदार उपस्थित रहे।

IMG 20241114 WA0305

उल्लेखनीय है कि पेंशनर समाज के संरक्षक योगसाधक मोहनलाल सोलंकी पतंजलि आरोग्य केंद्र के माध्यम से योग का प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो सेवा भारती के माध्यम सेवा कार्यों के संचालन में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button