टुंडी न्यूजNews
राँची से गिरिडीह जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का टुण्डी में स्वागत

टुण्डी (धनबाद)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राँची से गिरिडीह जाने के क्रम में टुण्डी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोल्हर मोड़ पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल, प्रदीप पंडा, रंजित तिवारी, नवल सिंह चौधरी, नितिन सेठ, तेज नारायण राय, नागेश्वर पंडित, सावन बेसरा, किशोर हेम्ब्रम, भोला हेम्ब्रम, विशेश्वर हेम्ब्रम, नकुल सिंह, गणेश राय, सुंदर मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।















