Education & Career

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय – चिमनपुरा शिक्षक बने भामाशाह

  • IMG 20250805 WA0014

चिमनपुरा: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय – चिमनपुरा जो एक आदिवासी क्षेत्र का विद्यालय हैं। दुरस्त क्षेत्र के गरीब बच्चों को भी सभी भौतिक सुविधा उपलब्ध हो इस हेतु से “दो कदम हम बढ़ाए दो, कदम आप बढ़ाए, चलो मिलाकर विद्यालय का विकास करे” की पहल लेकर चलने वाले संस्था प्रधान मदन सिंह सिंधल की प्रेरणा से साथी शिक्षक मोहन लाल मीणा, विक्रम सिंह और स्वयं संस्था प्रधान ने एक अनूठी पहल करते हुए स्वयं भामाशाह बन कर सामने आए और बच्चों के लिए बैठने के लिए फर्नीचर भेंट किया। फर्नीचर देखकर विद्यार्थियों के मन प्रफुल्लित हो गया।

WhatsApp Image 2025 08 15 at 19.32.40 WhatsApp Image 2025 08 15 at 19.33.12 2 WhatsApp Image 2025 08 15 at 19.33.12 1 WhatsApp Image 2025 08 15 at 19.33.12

इस समर्पण भाव से विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने भी सराहना की। साथ ही वो भी इस मुहिम में जुड़ने का आश्वासन दिया। एसएमसी द्वारा कम स्टाफ के बावजूद समर्पण भाव की प्रशंसा की और माला पहनकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्ण एसएमसी अध्यक्ष मांगीलाल मीणा, वर्तमान एसएमएसी अध्यक्ष किशना राम मीणा, उपाध्यक्ष मंगला राम, सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नी लाल मीणा, अमरा राम, प्रताप राम आदि सदस्य उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button