News

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित


राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

रिपोर्ट: डीके देवासी


उपखंड बाली क्षेत्र के दुदनी क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के अवसर पर समाजसेवी भामाशाह करण देवासी (मोरी गांव) की ओर से कक्षा 1 से 8वीं तक अध्ययनरत सभी 155 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यार्थियों को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री मिलने से उनमें उत्साह देखा गया।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 6.14.45 PM 1 WhatsApp Image 2026 02 14 at 6.14.45 PM

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टाफ ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्य किशोरसिंह देवड़ा, चंद्रपाल मीणा, गोपाल तथा अनाराम ने भामाशाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button