Education & Career
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी का यूसीईईओ ने किया शाला संबलन

- सादड़ी।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी का शाला संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्था प्रधान मुकेश चंद मीना ने बताया कि शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने विद्यालय पहुंचकर विद्यालय अभिलेखों की जांच की , नामांकन,पाठ्य पुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण की अद्यतन जानकारी ली।कक्षा शिक्षण का पर्यवेक्षण किया, पौधरोपण किया,एम डी एम का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों व एस एम सी सदस्यों से संवाद कर विद्यालय के बारे में फीडबैक लिया।

माली ने संस्था प्रधान व एस एम सी सदस्यों को नामांकन बढ़ाने को लेकर चर्चा की तथा संस्था प्रधान को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एबीएल किट के उपयोग करने,हरियालो राजस्थान के तहत अधिकाधिक पौधरोपण कर जियो टैगिंग करने को कहा
उल्लेखनीय है कि विभागीय निर्देशानुसार यूसीईईओ पीईईओ को अपने अधीनस्थ प्रत्येक विद्यालय का माह में एक बार औचक निरीक्षण कर संबलन करना होता है।











