राजपुरोहित व बोगरेचा निर्विरोध वाक्पीठ अध्यक्ष व सचिव निर्वाचित

नाडोल। देसूरी ब्लाक स्तरीय उच्च माध्यमिक संस्था प्रधान वाक्पीठ कार्यकारिणी का निर्वाचन मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व वाक्पीठ के वर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह माली के सानिध्य में निकटवर्ती श्री कृष्ण धाम गुड़ा मांगलियान में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल के प्रधानाचार्य दलपत सिंह राजपुरोहित निर्विरोध अध्यक्ष व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आना के प्रधानाचार्य तुलसाराम बोगरेचा निर्विरोध सचिव चुने गए।
वाक्पीठ संयोजक पर्बत सिंह राठौड़ ने बताया कि वाक्पीठ कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में सोहनलाल पारंगी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडौद, शंकरलाल माली प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व श्रीमती स्नेहलता गोस्वामी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूणा को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित वाक्पीठ कार्यकारिणी को मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह माली ने साफ़ा माला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी व शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बलाई ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को दायित्व बोध कराया। निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह माली ने सहयोग के लिए समस्त संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संस्था प्रधानों के शैक्षणिक सहशैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया।
उल्लेखनीय है शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक सत्र में दो बार वाक्पीठ का आयोजन किया जाता है जिसमें शैक्षिक सहशैक्षणिक मुद्दों पर विचार मंथन किया जाता है। तुलसाराम बोगरेचा दूसरी बार वाक्पीठ सचिव चुने गए हैं।













