राजस्थान
राजसमंद के बाघेरी नाका बांध पर 2 फीट की चादर चली

राजसमंद के बाघेरी नाका बांध पर 2 फीट की चादर चल रही है। लगातार पानी की आवक से नंदसमंद बांध के भी छलकने की उम्मीद बढ़ गई है।
बाघेरी नाका का ओवरफ्लो पानी बनास नदी से होता हुआ नंदसमंद बांध पहुंचता है। बाघेरी नाका अब तक 18 बार छलक चुका है और इस साल 8 दिन पूर्व भी छलका था।
32.80 फीट गेज वाले इस बांध की कुल भराव क्षमता 311.68 एमसीएफटी है। यह बांध जिले के 346 गांवों में पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है और नंदसमंद बांध में पानी आने का भी प्रमुख जरिया है।