राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भारतमाता आश्रम में किया देव पूजन एवं प्रतिमा अनावरण
महंत योगी श्री रामनाथ अवधूत से लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

नोहर। राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को भारतमाता आश्रम, नोहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में देव पूजन किया और आश्रम के पूज्य महंत श्री योगी रामनाथ अवधूत से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतमाता की प्रतिमा का अनावरण रहा, जिसे मंत्री मदन दिलावर द्वारा विधिवत रूप से संपन्न किया गया। प्रतिमा अनावरण के पश्चात मंत्री ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय चेतना, संस्कृति और सेवा भाव के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि हुए शामिल
इस विशेष अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य जन उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, काशीराम गोदारा, अभिषेक पारीक, ओम बिजारणियां, डॉ. शिवराज भारतीय, वेद्य कैलाश पंडा, वेद्य सतपाल शर्मा, रमेश पारीक, कमल शर्मा, डॉ. अमर सिंह मुनपारिया, श्रवण रैगर, अजीत सिंह राठौड़, शैलेन्द्र वर्मा, दलीप सोनी, मेघ सिंह राठौड़, विक्रम स्वामी, महेश सोनी, राजू रा का, दलीप सुथार, प्रेम स्वामी, सूरज पेंटर, कृष्ण जोशी, विनोद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु।
सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को मिला बल
मदन दिलावर ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतमाता की पूजा केवल धार्मिक भाव से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य के भाव से की जानी चाहिए। हमें अपनी संस्कृति, संस्कार और सनातन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में सेवा, शिक्षा और संस्कार की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं।












