News

राज्यपाल बागडे ने अहमदाबाद में आयोजित सेमिनार में भाग लिया

भाषाओं की समृद्धि के साथ राष्ट्र विकास बने हम सबकी प्राथमिकता— भाषाओं की संस्कृति से जुड़े शोध संदर्भों के लिए कार्य हो—राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि नई शिक्षा नीति मातृभाषाओं में शिक्षा के साथ शोध की मौलिक दृष्टि से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता के साथ भाषाओं की समृद्ध विरासत से जुड़ा राष्ट्र है। शैक्षिक विकास के साथ ‘विकसित भारत’ की समृद्ध परम्परा हेतु भाषाओं की संस्कृति से जुड़े शोध संदर्भों के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
बागड़े रविवार को डॉ. मफतलाल पटेल, अचला एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा अहमदाबाद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में ‘भाषा साहित्य की शिक्षा और संशोधन: स्थिति एवं संभावनाएं’ पर आयोजित सेमिनार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित हेतु ऐसी शिक्षा और ऐसे संस्कार देने जरूरी है जिनसे देश की तरक्की में ही विद्यार्थी स्वयं का हित देखे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भाषा साहित्य की पढ़ाई के लिए संसाधनों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। भाषाओं की विविधता में हर भाषा का अपना साहित्य है। यह हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा है।
187479 HomePage 08542ef4 795f 4158 9a7d 0aa019dfefe7
राज्यपाल ने कहा कि भाषा साहित्य—संशोधन सतत प्रक्रिया है। साहित्य भाषा का दर्पण है, और यह भाषा में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीयता के सरोकारों के लिए भी सभी को मिलकर कार्य किए जाने पर जोर दिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
14:29