News

रानी के नागरिकों पशुपालकों व कांग्रेसजनो ने गोचर भूमि पर कन्या महाविद्यालय निर्माण का किया विरोध मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

  • IMG 20250805 WA0014


रानी कस्बे के नागरिकों व कांग्रेस जनो एवं आसपास के पशुपालकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि गोचर भूमि पशुओं के चराई हेतु आरक्षित होती है इस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नियम विरुद्ध है ग्रामीणों और नगरवासियों ने मांग की है कि कन्या महाविद्यालय का निर्माण गोचर भूमि में करने के बजाय आबादी क्षेत्र में किया जाए

WhatsApp Image 2025 08 18 at 17.21.58 1

ताकि छात्राओं को सुविधाजनक स्थान पर शिक्षा मिल सके और पशुओं की चराई हेतु आरक्षित भूमि भी संरक्षित रह सके ज्ञापन सौंपने के अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन गो रक्षा कमांडो फोर्स के शैतान सिंह राजपुरोहित पार्षद मोहम्मद अकरम कपूराराम प्रजापत बी.एल. भाटी दीपाराम गर्ग बशीरुद्दीन चढ़वा हिमांशु प्लॉड समाजसेवी मदन सोलंकी बंजारा बाबूलाल जांगिड़ मोहनलाल देवड़ा छोटूसिंह राजपुरोहित प्रतापराम मीणा प्रेमचंद बुनकर कानाराम मेघवाल इश्तियाक अफरीदी विकास बंजारा तुलसाराम मेघवाल मोहनलाल मेघवाल मोहम्मद सादिक जयसिंह राजपुरोहित भैराराम बंजारा मिश्रीमल परमार, कपूराराम आगरी सोहन सिंह मोहन वरफा देवाराम चौधरी नैनाराम चौधरी मोहन चौधरी चंपालाल माली घीसूलाल घांची भंवरलाल माली राजू छिपा मानाराम देवासी नारायण प्रजापत कपूराराम मेघवाल चेनाराम चौधरी हंसराम परमार कस्तुर घांची तेज सिंह राजपूत मुकेश गर्ग हरि सिंह राजपुरोहित मुकेश ठेकेदार नथाराम चौधरी सहित सैकड़ों नागरिक पशुपालक और ग्रामीण मौजूद रहे अंत में ग्रामीणों व पशुपालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई और नियम विरुद्ध निर्माण नहीं रोका गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button