Religious
रानी धर्म नगरी में कल से 151 कलश यात्रा के साथ भागवत कथा व नानी बाई को मायरा का भव्य आयोजन होगा

- रानी।
रानी धर्मनगरी के सार्वजनिक श्रीमद भागवत कथा व नानी बाई को मायरा का भव्य आयोजन कल से गणपति आश्रम धर्मवीर मैदान के पास प्रताप बाजार में आयोजित होगा इसका शुभारंभ कल 11 बजे 151 कलश यात्रा के साथ व श्रीमद भागवत कथा 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाली कल ही 1 बजे से 5 बजे तक श्रीमद भागवत कथा ख्याति प्राप्त प्रवक्ता श्री कृष्ण मुरारी जी फलोदी वाले कथा सुनाएंगे वही 18 सितंबर से 20 सितंबर को नानी बाई को मायरा को मुख्य प्रवक्ता श्री मति सरोज प्रिया जी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा 151 कलश यात्रा के साथ भव्य श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ पितृ पक्ष के अवसर पर पितृ शांति की स्तुति भी होगी इस पितृ पक्ष में होने वाले कार्यक्रम में रानी धर्म प्रेमी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर आप भी सहयोग देकर यजमान बनकर पुण्य लाभ उठा सकते है








