रानी में कल निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर

रानी। जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग से लायंस क्लब रानी और लायंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर एवं दंत परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर रविवार, 24 अगस्त 2025 को रानी स्टेशन पर होगा।
लायंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी के अध्यक्ष लॉयन नवरतन सी. मेहता और सचिव व प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन घीसुलाल चौधरी ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद (गुजरात) के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोरीन शाह और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विदुषी मेहता अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में सभी मरीजों की आंखों और दांतों की जांच निःशुल्क होगी। आंखों का ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक से बिना टांके के किया जाएगा तथा लेंस भी निःशुल्क प्रत्यारोपित किए जाएंगे। दंत रोगियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में निःशुल्क दवाइयां माइक्रो लैब्स लिमिटेड, बैंगलुरु के सौजन्य से वितरित की जाएंगी।













