राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम श्री बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जानी आर्यभट्ट से गगनयान तक की यात्रा

- सादड़ी।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादड़ी में छात्राओं ने अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास और उपलब्धियों को जाना। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में हुआ।
विज्ञान सर्कल प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि सरस्वती पालीवाल और मनीषा सोलंकी के निर्देशन में निबंध, भाषण और चार्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक की भूमिका मधु गोस्वामी, मनीषा ओझा और सुशीला सोनी ने निभाई। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने सम्मानित किया।

अपने संबोधन में माली ने कहा कि अंतरिक्ष हमेशा से रोमांच और रहस्यों से भरा रहा है, जिसे जानने के लिए मानव सदैव उत्सुक रहा है। उन्होंने आर्यभट्ट से लेकर गगनयान तक की यात्रा पर प्रकाश डाला और छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम में कन्हैयालाल ने अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। वीरम राम चौधरी ने इसरो, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, कल्पना चावला और शुभांशु शुक्ला के योगदान के बारे में बताया।
इस अवसर पर रमेश सिंह राजपुरोहित, रमेश कुमार वछेटा, केनाराम, गजेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।
गौरतलब है कि 23 अगस्त को पिछले वर्ष से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।










