News

विद्यार्थियों में सेवा भाव का जागरण जरुरी -माली

सादड़ी। आज का विद्यार्थी कल का नागरिक है अतः विद्यार्थियों में सेवा भाव का जागरण जरुरी है।समाज सेवा शिविर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उक्त उद्गार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रहे 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के वार्ता सत्र में व्यक्त किए।

IMG 20250521 WA00031 IMG 20250521 WA0002 IMG 20250521 WA0004

माली ने कहा कि सेवा धर्म महान है, सेवा हमारा स्वभाव व संस्कार बने। इस दृष्टि से सेवा कार्य करने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा पुण्य है।नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने सेवा से संबंधित कहानियां व प्रेरक प्रसंग द्वारा विद्यार्थियों को सेवा के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों से सेवा को लेकर संवाद भी किया।

इस अवसर पर मनीषा सोलंकी ने विद्यार्थियों को समाजसेवा का महत्व समझाया। सत्र की अध्यक्षता सुशीला सोनी ने की। इससे पहले शिविर प्रभारी सरस्वती पालीवाल ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 17 मई से प्रारंभ हुए इस शिविर में कक्षा 12 मे आए विद्यार्थी भाग लेकर समाजसेवा की गतिविधियां कर रहे हैं। यह शिविर 15 दिन तक चलेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button