राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा, नूंह का आर्य प्रशिक्षण सत्र 22 व 23 फरवरी को हरियाणा के फिरोजपुर झिरका मे

सोशल मीडिया वाट्स एप ग्रुप में मिली जानकारी अनुसार महान् सनातन परम्पराओं को जानने का बौद्धिक प्रकल्प आर्य प्रशिक्षण सत्र केवल पुरुषों के लिए 22 व 23 फरवरी, शनिवार और रविवार को प्रातः 8 बजे से 7 बजे तक ऋषिकुल लिटिल स्टेप प्ले स्कूल, फिरोजपुर झिरका, नूह हरियाणा में आयोजित हो रहा है।
आचार्य अशोक पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र मे मेरा जीवन क्या है, इसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण क्या है? ईश्वर का अस्तित्व है या नहीं? धर्म क्या है ? मत, पंथ, सम्प्रदाय क्या हैं?भाग्य क्या है और यह कौन लिखता है ? भूत- पिशाच, डाकिनी-शाकिनी जिन्न आदि होते हैं या नहीं? हमारे राष्ट्र की गुलामी का क्या कारण था ? हमारा अपने राष्ट्र के प्रति क्या कर्तव्य है ? युवक- युवतियों को पाखण्ड, व्यसन से बचाने के उपाय क्या हैं? सुखी जीवन, उन्नत समाज व वैभवशाली राष्ट्र को बनाने के उपाय क्या हैं ? आदि विषयों पर वार्तालाप और स्वास्थ्य चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि सत्र के नियम अनुसार सत्र में दोनों दिन रहना अनिवार्य होगा। बैठने का नाश्ता व भोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा। रात को रुकने के लिए उचित प्रबंध रहेगा यहां पर कोई बाबा, महंत या साधु आदि का प्रवचन नहीं होगा अपितु प्रश्नोत्तर शैली में विद्वान/आचार्य जी से वार्तालाप होगा।
विना पंजीकरण के सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए आर्य संचार परिषद्, आर्य महासंघ के मोबाइल नम्बर 9812828018, 9812604332, 9350737288, 9812282181, 9050328280 किसी भी एक नम्बर पर बात करके पंजिकरण करवाया जा सकता है।
I am continually browsing online for posts that can aid me. Thx!