विश्व पर्यावरण दिवस पर सादड़ी में प्लास्टिक कचरा संग्रहण और पौधरोपण

- सादड़ी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद सादड़ी ने परशुराम बगेची के बाहर प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम हस्ती मल वैष्णव के नेतृत्व में हुआ। सचिव गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि परिषद के सदस्यों ने सबसे पहले नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कृष्णा कॉलोनी में पौधरोपण किया और पर्यावरण जागरूकता रैली में शामिल होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद परिषद के सदस्य परशुराम बगेची पहुंचे और पर्यावरण प्रभारी शिव लाल राईका के निर्देशन में आसपास का प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निस्तारण किया।
इस गतिविधि में हनवंत सिंह राठौड़, विजय सिंह माली, कालूराम माली, राजेश देवड़ा, मनोज गेहलोत, अरविंद परमार, रमेश भाटी, राजेश्वरी सिंह, निकिता रावल समेत कई सदस्य मौजूद रहे। भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल्यों के साथ समाज सेवा में सक्रिय है।
इसी तरह सादड़ी के पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विजय सिंह माली, रमेश कुमार वछेटा, गजेन्द्र सिंह, अंजलि सुथार, गुनगुन सुथार और पुरुषोत्तम लाल ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम से पहले बालिका विद्यालय की छात्राओं ने “जल बचाओ” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।