Business & Economy

व्यापार एवं उद्योग जगत ने जीएसटी में सुधार लाने की प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा का किया स्वागत

  • IMG 20250805 WA0014


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी में व्यापक सुधार की घोषणा को देश के व्यापारिक समुदाय ने जोरदार सराहना दी है। व्यापारियों का मानना है कि यह आम नागरिकों पर कर बोझ को कम करने और खपत को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। रोज़मर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी घटाने और कर स्लैब को सरल बनाने का यह कदम छोटे व्यापारियों, एमएसएमई और खुदरा क्षेत्र के लिए बेहद फायदेमंद होगा तथा त्योहारों के मौसम से पहले अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने की दूरदर्शी घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह साहसिक कदम भारत के व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। प्रस्तावित जीएसटी दरों का युक्तिकरण, विशेषकर आवश्यक और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर में कमी, सीधे आम नागरिकों को लाभ पहुंचाएगी, क्रय शक्ति बढ़ाएगी और छोटे व्यापारियों एवं एमएसएमई को अत्यंत आवश्यक राहत प्रदान करेगी।

WhatsApp Image 2025 08 18 at 16.53.45

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा कि यह सुधार कर संरचना को सरल बनाएगा, अनुपालन के बोझ को कम करेगा और सरकार के ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस तथा ईज़ ऑफ़ लिविंग के एजेंडे को और मजबूत करेगा। बढ़ती अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप जीएसटी को ढालकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर समावेशी विकास, घरेलू व्यापार सशक्तिकरण और भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा हम अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ की ओर से इस निर्णय का स्वागत करते हैं। देशभर का व्यापारिक समुदाय भी इस ऐतिहासिक निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है और त्योहारों के मौसम से पहले इसके सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार के साथ सक्रिय सहयोग करने को तत्पर है। इस निर्णय से आम जनता का भी फायदा होगा महंगाई कम होगी जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button