शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, परशुराम बगीची सादड़ी में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

सादडी नगर में आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, परशुराम बगीची सादड़ी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 33 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिनमें 9 पुरुष, 20 महिलाएँ एवं 4 बच्चे शामिल थे। स्वास्थ्य टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जाँच, परामर्श सेवाएँ तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
इस शिविर में नगरपालिका के उपाध्यक्ष हीराराम जी जाट, पार्षद नारायण राईका, पार्षद सोहनलाल मीणा ने शिरकत और परशुरामजी बगेची झुपा में आरोग्य मन्दिर खोलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत का आभार प्रकट किया।
शिविर का संचालन मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में हुआ और इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसमें जीएनएम कोजराज सिंह, मनोज़ कुमार, फार्मासिस्ट चतराराम एवं एएनएम ममता कुमारी ने सक्रिय सहयोग दिया।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं शहरी आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, पार्षद नारायण राईका, पार्षद सोहनलाल मीणा, डॉ मोहम्मद शोएब, शिवलाल राईका, प्रभुराम माली, पुखराज राईका,सवाराम राईका, भोलाराम, भूराराम मीणा, जगदीश कुमार, समेत कई ग्रामीण व स्टाफगण मौजूद रहे।












