Newsटुंडी न्यूज

शहीद संदीप सिंह के जन्मदिवस पर दुबराजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

शहीद संदीप सिंह के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

दुबराजपुर में 15 यूनिट रक्त संग्रह

शहीद संदीप सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), दुबराजपुर, टुंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर शहीद संदीप सिंह रक्त अधीकोष (शहीद संदीप सिंह स्मारक सेवा समिति की इकाई), टुंडी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी स्वास्थ्य केन्द्र ओपीडी के मुख्य चिकित्सक एवं जाताखुटी के मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से शहीद संदीप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
उपस्थित लोगों ने शहीद के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रक्तदान शिविर की प्रमुख उपलब्धि

शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानव सेवा के इस कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है।
समाज में जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

उपस्थित प्रमुख लोग

समिति के सचिव सुमन मिश्र, जातखुटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम, दिलीप कुमार सिंह,
मनोज कुशवाहा, गाजो सिंह सहित सीएचसी स्वास्थ्य केन्द्र के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

स्थानीय संवाद | सामाजिक सरोकार की खबर

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button