Short News

शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में मांडीगढ व सिंदरली प्रथम

  • सादड़ी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी परबत सिंह राठौड़ व प्रधानाचार्य विजय सिंह माली व नैनाराम पचार के सानिध्य में स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई।


जिसमें 7 विद्यालयो की 14टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राउमावि मांडीगढ व कनिष्ठ वर्ग में राउमावि सिंदरली की टीम ने प्रथम, देमबोराउमावि सादड़ी व राउमावि घाणेराव की टीम ने द्वितीय व राबाउमावि सादड़ी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20240909 WA0020

भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजक विजय सिंह गौड़ ने बताया कि शाखा अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव व शाखा सचिव गिरधारी लाल देवड़ा के निर्देशन में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सुशीला सोनी, राजेश्वरी सिंह, सरस्वती पालीवाल, खुशवंती व रजनी गोस्वामी ने सहयोग किया।मीना यादव,विजय सोनी व फूली कुमारी जाट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस अवसर पर परबत सिंह राठौड़ ने भारत विकास परिषद की इस पहल को व्यक्तित्व विकास में उपयोगी बताते हुए अनुकरणीय व अभिनंदनीय बताया। उन्होंने भारत विकास परिषद के 5सकारों की भी व्याख्या की।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को परबत सिंह राठौड़,विजय सिंह माली, नैनाराम पचार, मोहनलाल मेघवाल व विजय सिंह गौड़ के करकमलों से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के शिव लाल राईका , डाक्टर विक्रम सिंह जैतावत, राजेश देवड़ा, नारायण हिंगड़, हेमंत गर्ग,बसंत गर्ग ,विमल जोशी समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।मंच संचालन कालूराम गोयल ने किया।उल्लेखनीय है कि शाखा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें प्रांत स्तर पर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button