शाहपुरा न्यूज

शाहपुरा के डाॅ. कैलाश मण्डेला बीकानेर में राज्य स्तर पर हुए सम्मानित

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  •  शाहपुरा

शाहपुरा के प्रसिद्व गीतकार एवं कवि डा. कैलाश मंडेला को रविवार को बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह में बृज उर्मी अग्रवाल‘ राजस्थानी पद्य पुरस्कार (ग्यारह हजार रुपए का) साहित्यकार कैलाश मण्डेला को प्रदान किया गया। पुरस्कृत साहित्यकार को चेक, स्मृति चिन्ह, शाॅल, श्रीफल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका आयोजन रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा किया गया। समारोह में प्रदेश के राजस्थानी साहित्यकारों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किये गये।

IMG 20241027 WA0080

इस मौके पर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि राजस्थानी अत्यंत समृद्ध भाषा है। राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व होना चाहिए।

लखावत ने बताया कि प्रदेश के महापुरुषों की पावन स्मृति में उनके स्मारक बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थानी को मान्यता अवश्य मिलेगी। लखावत ने कहा कि हम युवा पीढ़ी को राजस्थानी बोलने, लिखने व पढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेें तथा उन्हें राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दें।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मदन केवलिया ने कहा कि मायड़ भाषा हमारा गौरव है। राजस्थानी साहित्य में वीरता, उत्साह, भक्ति, श्रंगार, हास्य आदि सभी रसों के जीवंत उदाहरण देखने को मिलते हैं। संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने रोटरी क्लब की गतिविधियों का परिचय देते हुए राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने संबंधी आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

मनमोहन कल्याणी ने स्वागत भाषण दिया। राजेश चूरा ने बताया कि पुरस्कारों के तहत राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार भी प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील सारड़ा ने आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ उद्घोषक किशोरसिंह राजपुरोहित ने समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर कवि कैलाश मंडेला ने काव्य पाठ किया।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button