शाहपुरा न्यूजNews

शाहपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस

शाहपुरा, पेसवानी

नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा के नेतृत्व में आज दिनांक 6 अप्रैल 2024 शनिवार को प्रातः 10:00 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी सर्कल उम्मेद सागर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया जिस उपलक्ष पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल धाकड़ ने स्थापना दिवस की महत्त्वता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने के सफर के बारे विस्तृत रूप से बताया।

इस मौके पर पार्टी के महामंत्री महावीर सैनी जितेंद्र पाराशर सीताराम बेरवा उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर लादूलाल खटीक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद पारीक विधानसभा संयोजक शिव राज कुमावत, पूर्व महामंत्री पंकज सुगंधी, गोपाल घूसर, जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह, पार्सद स्वराज सिंह, पार्षद मोहनगुर्जर, पार्षद दुर्गा लाल कहार, पूर्व अध्यक्ष रमेश मारू, राजाराम पोरवाल, पार्षद राजेश सोलंकी, चंद्रप्रकाश जैन, मनोहर सिंह पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कालू लाल तेली एवं युवा कार्यकर्ता पवन सुखवाल, महेंद्र रायका, चीनू वैष्णव, आशीष शर्मा, सत्येंद्र भंडारी, चेतन वैष्णव, ललित गुर्जर, अनिल बेरवा, बसंत वैष्णव, हंसराज चौधरी, सत्येंद्र वैष्णव एवं महिला कार्यकर्ता वैशाली पोरवाल, सुनीता बलाई सहित आदि कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button