शाहपुरा न्यूज

शाहपुरा रहा बंद, रिटायर्ड आईएएस ललित के पवार की अर्थी का किया सांकेतिक दहन

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

शाहपुरा, पेसवानी।  शाहपुरा जिला बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को आंदोलन के 87 वे दिन संघर्ष समिति की ओर से शाहपुरा बंद रखा गया इस दौरान महलों के चौक से निकल गए विरोध जुलूस में जिला गठन कमेटी के संयोजक रिटायर्ड आईएएस ललित के पवार की अर्थी निकाल कर उसका सांकेतिक रूप से उसका अंतिम संस्कार किया गया.

WhatsApp Image 2025 03 28 at 2.16.09 PM

आज शाहपुरा में संघर्ष समिति की ओर से ब्लैक डे मनाने का आह्वान भी था इस कारण समूचा बाजार सुबह से ही बंद रहा.
संघर्ष समिति के संयोजक राम प्रसाद जाट की अगवाई में निकल गए विरोध जुलूस के बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर ललित के पवार की अर्थी का सांकेतिक दहन किया गया इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारी के अलावा शाहपुरा के अधिवक्ता गण तथा शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक जाट ने कहा कि ललित के पवार ने शाहपुरा के संबंध में राज्य सरकार को गलत आंकड़े पेश किये जिसके कारण सरकार ने शाहपुरा जिला तोड़कर शाहपुरा की जनता की भावनाओं को ठोस पहुंचाया है इसी कारण आज उनके पुतले का अंत्येष्टि के रूप में सांकेतिक दहन किया गया उन्होंने कहा कि जिला बहाली के लिए संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button