Short News

श्री आई माताजी वडेर समिति रानी के श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा के साथ दी गई मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ

महाकुंभ यात्रा के भव्य विदाई समारोह में समाजजन का उमड़ा स्नेह

रानी।  श्री आई माताजी वडेर समिति रानी के श्रद्धालुओं की महाकुंभ यात्रा का भव्य विदाई समारोह आज प्रातः नगर में संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस विशेष धार्मिक यात्रा में कुल 36 यात्री शामिल हैं, जिनमें 20 पुरुष एवं 16 महिलाएँ हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गोकुल, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, काशी, प्रयागराज होते हुए पुणे तक की यात्रा करेंगे और फिर रानी वापस लौटेंगे।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

इस शुभ अवसर पर समाज के कोटवाल देवाराम जमादार, पुखराज धनाराम चौधरी, दिनेश चौधरी, मूलाराम, डायाराम चौधरी, मांगीलाल गेहलोत, रमेश चौधरी, अशोक चौधरी, जयंतीलाल मांगीलाल, खीमाराम, भंवरलाल, सखाराम, महेंद्र पुखराज, शेषाराम, थानाराम, घीसाराम, भैरा महाराज, बाबूलाल, नैनाराम सहित कई प्रमुख गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाज के सभी सदस्यों ने इस धार्मिक यात्रा की सफलता और मंगलमय संपन्नता हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button