श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर, नसवाड़ी की 11वीं वर्षगांठ

- भायंदर-मुंबई
विक्रम बी. राठोड़ की ओर से आप सभी श्रद्धालुजनों को सपरिवार सादर आमंत्रण है कि बुधवार, 07 मई 2025 (वैशाख सुदी 10) को नसवाङी-बड़ोदा स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर की 11वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पधारकर धर्मलाभ एवं गुरुभक्ति का सौभाग्य प्राप्त करें।
इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे परम पूज्य श्रीमद आत्मवल्लभ समुद्र इन्द्रदीन रत्नाकर सूरीश्वर महाराज साहेब के वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज साहेब की आज्ञा से पधार रहे उपाध्याय श्री अनंतचंद्र विजय महाराज साहेब, मुनिराज अरिहंत विजय महाराज साहेब, विजय इन्द्रदीन सूरीश्वर महाराज साहेब, साहित्य रत्न शुशील सूरीश्वर महाराज साहेब सहित कई गुरुभगवंत।
साथ ही इस मंगल अवसर को दिव्यता प्रदान करेंगी साध्वी शासनदीपिका सुमंगलाश्री, साध्वी पूर्णा कलाश्री, साध्वी सोमया कलाश्री, साध्वी कुमुदिनीश्री एवं साध्वी काव्य कलाश्री आदि साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा।
कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी:
- सत्तर भेदी पूजा: महेश्वर जयतीलाल शोभावत (दादर)
- अठारह अभिषेक: रसीलाबेन सेंथीलाल (भायंदर)
- संध्या स्वामी वात्सल्य: स्वर्गीय श्रीमती रूकमणिबाई मुलतानमल राठोड़ परिवार, खोड – पुना
- हवन लाभार्थी: विनोद रांका एवं विजय सेंथीलाल रांका
विधिकार्य का संचालन पंडित किरिटभाई (मोतीपुरा वाले) द्वारा किया जाएगा।
यह कार्यक्रम नसवाङी जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ द्वारा आयोजित किया गया है, स्थान: विश्राम गृह के सामने, मु. पोस्ट नसवाङी, जिला छोटा उदयपुर।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: शंकरभाई – 9979190902
आपका पधारना हमारे लिए सौभाग्य और धर्मलाभ का कारण बनेगा। सादर आमंत्रण सहित।














