श्री बालाजी का मेला धूमधाम से भरा, चेयरमैन काल्या ने किया उद्घाटन

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सब्जी मंडी श्री संकट मोचन बालाजी महाराज का मेला धूमधाम से भरा। मेले का उद्घाटन पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, मधुसूदन पारिक, महावीर लढा, रामदेव खारोल सहित ने फीता काटकर किया। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि मेले के अवसर पर श्री बालाजी का अभिषेक कर स्वर्ण चौला चढाया गया एवं विशेष श्रंगार किया गया व विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गए।

श्री बालाजी की महाआरती की गई एवं 101 प्रकार की मिठाईया का भोग लगाया गया, जिसे गाजेबाजे के साथ 11 बडी थाली मे सजा कर श्री नृसिंह द्वारा से मंदिर परिसर मे लाया गया। सोमवार रात्री को भजन संध्या भी आयोजित की गई जिसमे सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बबलू राजस्थानी, रेखा शर्मा (उदयपुर) एवं छोटा राजू रावल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। गायक कलाकारों ने श्री संकट मोचन बालाजी महाराज की महिमा का ऐसा बखान किया कि उपस्थित भक्तजन भाव-विभोर हो उठे। भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह पूर्व पार्षद रामकुमार चौधरी, कमलेश महावर, बस्ती राम मिठाई वाले, मुन्ना राम गुर्जर एवं सुवालाल माली बागड़ी सहित मौजूद थे। श्री बालाजी के मंदिर मे मंगलवार को सुबह से देर शाम तक हजारों की संख्या मे भक्तों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मेले मे विभिन्न स्टालो व दुकानों पर व्यंजनो का आनंद उठाया। इस दौरान सुरक्षा हेतु पुलिस जाप्ता तैनात था।











