News

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, भायंदर में आचार्य गुरुभंगवत विद्युतरत्नसूरीश्वरजी माराज साहेब का भव्य मंगल प्रवेश सम्पन्न

  • भायंदर (मुंबई)।

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, भायंदर वेस्ट स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स, रत्न दीप बिल्डिंग, 60 फीट रोड पर वह प्रतीक्षित क्षण साकार हुआ जब आचार्य गुरुभंगवत विद्युतरत्नसूरीश्वरजी माराज साहेब तथा साधु भगवंतों ने मंगल प्रवेश किया। “गुरुवर आए हमारा अंगना सजाएँ, चारों ओर खुशियाँ लाएँ…”—ऐसा वातावरण पूरे क्षेत्र में छा गया।

7 दिसंबर 2025, रविवार – मंगल प्रवेश समारोह

पंजाब केसरी विजय वल्लभसूरीजी समुदाय के आचार्य श्री विद्युतरत्न माराज साहेब तथा साधु भगवंत – विनोद विजय, मतिदर्शन, मुनींद्र विजय, श्रुतदर्शन, विनीत दर्शन आदि का शुभ मंगल प्रवेश अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
सैकड़ों धर्मानुरागी श्रावक–श्राविकाओं ने गुरुभगवंतों के दर्शन व आशीर्वाद का लाभ लिया। ईदरा कॉम्प्लेक्स निवासी विक्रम बाबूलाल राठौड़ (बाली) द्वारा आचार्य गुरुभंगवतों के पगलिये हुए एवं महा मांगलिक का वाचन कराया गया।


8 दिसंबर 2025 — भव्य शोभायात्रा एवं पाटला पूजन

सुबह 6:30 बजे, ढोल–बाजों की मधुर ध्वनि के साथ सकल संघ नाचते–गाते गुरुदेव शांति सूरीजी मंदिर में मंगल प्रवेश हेतु प्रस्थान हुआ।

शांति गुरुदेव मंदिर में पाटला पूजन (विधि-विधान सहित)

1) प्रथम पाटला पूजन लाभार्थी : दक्षाबेन राजेशभाई श्रीश्रीमाल
2) द्वितीय पाटला पूजन लाभार्थी : जयंतीलालजी मिश्रीमलजी कोठारी
3) तृतीय पाटला पूजन लाभार्थी : सोनाबेन दिपकभाई कटारिया2 2 1 6 3 1


शांति सूरीजी मंदिर का खनन मुहूर्त सम्पन्न

गुरुभगवंतों की निश्रा में विधि-विधान के साथ खनन मुहूर्त सम्पन्न हुआ।

खनन मुहूर्त लाभार्थी :
श्रीमती शशीबेन पारसमलजी परिवार (गुरुभक्त)


अन्य प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम

• चढ़ावा

संगीतकार नरेश जैन ने मधुर वाणी के साथ चढ़ावों का उच्चारण किया।
गुरुभगवंतों ने चढ़ावे का लाभ लिया।

• नवकारसी लाभार्थी

गुरुभक्त राजेशभाई द्वारा नवकारसी का लाभ लिया गया।

सभी पधारे हुए गुरुभगवंतों ने नवकारसी का लाभ स्वीकार कर संघ को आशीष दिया।


सेवा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में
नितीन जैन, प्रकाश जैन, राकेश जैन, विक्रम राठौड़
एवं अन्य समर्पित गुरुभक्तों ने विशेष सेवा प्रदान की।

कम समय में आयोजित यह ऐतिहासिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।


आयोजक : श्री शांति योगी ट्रस्ट मण्डल, भायंदर

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button