News

संगम विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस ‘Scintia-2026’ का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • Narendra Kumar Regar Bhilwara 

भीलवाड़ा : संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “Scintia-2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस वर्ष कार्यक्रम की थीम“Women in Science: Catalysing Viksit Bharat–2047”रही, जिसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक भूमिका।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो-वाईस चांसलर प्रो.मानस रंजन पाणिग्रही उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो.आलोककुमार भी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि प्रो.पाणिग्रही नेविज्ञानदिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। रजिस्ट्रार डॉ आलोककुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों में शोध के प्रति गहरा लगाव, वैज्ञानिक सोच तथा टेम्परामेंट माइंड का होना अत्यंतआवश्यकहै।

उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु, तार्किक और अनुसंधान उन्मुख बनने के लिए प्रेरित किया।विभाग की डीन प्रोफेसर गुणमाला गुगालिया ने अपने विचारव्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसितभारत” के सपने को साकार करने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की समान भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, कल्पना चावला तथा टेसी थॉमस जैसी प्रेरणादायी महिलाओं केउदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योतिका एवं समूह (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, जियो इन्फॉर्मेटिक्स) प्रथम तथा आकांक्षा विजयवर्गीय द्वितीय स्थान पर रहीं। लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चंचल मीणा एवं समूह प्रथम (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) तथा रघुनाथ चित्रकार एवं समूह द्वितीय स्थान (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, जियोइन्फॉर्मेटिक्स) पर रहे।क्विज प्रतियोगिता में केशव टेलर एवं समूह प्रथम तथा दिव्यांशी सोनी एवं समूह द्वितीय स्थान पर रहे।

इस कार्यक्रम में बी.एससी .एवं एम.एससी .के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भागलिया। प्रतियोगिताओं का समन्वयन डॉ. पंकज सेन, डॉ. श्वेता बोहरा, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. शाहदाब हुसैन, डॉ. रीना मोदी, डॉ. किशोर सिंह, डॉ.विक्रम भाटी एवं डॉ.निरमा धाकड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.एससी. छठे सेमेस्टर की छात्रा खुशी जैन ने किया ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button