News

संस्था का मुख्य उद्देश्य तेरा तुझको अर्पण ही सेवा – परमार

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

संस्था का मुख्य उद्देश्य ‘तेरा तुझको अर्पण ही सेवा’ – परमार

64 दिव्यांगजन मोटर चालित ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न उपकरणों से हुए लाभान्वित


बीसलपुर में भैरव विद्यालय प्रांगण में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, अहमदाबाद एवं भैरव चेरिटेबल ट्रस्ट, बीसलपुर के संयुक्त तत्वाधान में संस्थापक स्व. राजमलजी एस जैन के 93वें अवतरण दिवस के उपलक्ष में निःशुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक अनिल जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ अतिथि एन. नयन नामदेव (एचडीएफसी बैंक हेड), मोहन सिंह विधूड़ी, स्टेशन अधीक्षक गगन डी जैन (अध्यक्ष), ललित जैन, नरेन्द्र परमार, संस्थापक सदस्य अनिल जैन, मोहनलाल पोकरणा, राजेंद्र नाहर, भंवरलाल जैन, हस्तीमल जैन, महावीर सिंह देवड़ा तथा बजरंग सिंह देवड़ा द्वारा भेरूजी एवं राजमलजी जैन की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

शिविर में मंचासीन अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को 64 मोटर चालित ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान मशीन, बैसाखी, कृत्रिम हाथ-पांव तथा कैलिपर्स सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

अतिथि एन. नामदेव ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी बैंक का सहयोग संस्था के साथ बना रहेगा। आयोजक अनिल जैन ने संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए शिविर के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों व लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 03 15 at 10.41.45 AM WhatsApp Image 2026 03 15 at 10.41.46 AM

इस अवसर पर नरेन्द्र परमार ने स्व. राजमलजी जैन के 93वें अवतरण दिवस पर आयोजित शिविर में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपका पुण्य हमारे पास जमा था, जिसे संस्था ने आपको वापस लौटाया है। ‘तेरा तुझको अर्पण, जो कुछ है वो तेरा’ यही संस्था का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा आयोजित शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम का संचालन नवीन जोशी ने किया। शिविर में भैरव नेत्र हॉस्पिटल के मुकेश राजपुरोहित, राकेश वैष्णव तथा जयपुर से आई कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का विशेष सहयोग रहा शिविर में सैकड़ों लाभार्थी सदस्य बंधुओं की उपस्थिति रही तथा सभी ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।

विशेष: यह शिविर स्व. राजमलजी जैन की प्रेरणा से वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button